फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Purnima 2024: श्रावण पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Sun, 18 Aug 2024 12:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
Sawan Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह की पूर्णिमा 19 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन सावन का सोमवार होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 03 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, यह तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक मान्य रहेगी। सावन पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 06: बजकर 56 पर है। इस समय आप चंद्रदेव की पूजा कर सकते हैं। श्रावण माह की पूर्णिमा का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा मिलती हैं एवं जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

2 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : Amar Ujala
रुद्राभिषेक
इस बार श्रावण पूर्णिमा के दिन सोमवार भी है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर आदि से अभिषेक किया जाता है। इसके साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप किया जाता है। रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : freepik.com
उपवास रखने का विशेष महत्व
श्रावण पूर्णिमा के दिन व्रत रखने की भी अत्यधिक मान्यता है। इस दिन भगवान शिव एवं लक्ष्मी-नारायण की उपासना के लिए उपवास रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। व्रत के दौरान फलाहार किया जाता है। व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द समाप्त होते हैं, और जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।
 

4 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : freepik
दक्षिणावर्ती शंख का पूजन
श्रावण पूर्णिमा पर दक्षिणावर्ती शंख का पूजन करना शुभ माना जाता है। शंख भगवान विष्णु का प्रतीक है, इसकी पूजा करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु पर चढ़ाने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

5 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
श्रावण पूर्णिमा पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्' इस मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव की पूजा करने से सभी रोग और दोष समाप्त होते हैं। यह मंत्र विशेष रूप से जीवन में आने वाले संकटों को दूर करता है और भगवान शिव की कृपा से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

6 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : freepik
चंद्रमा को अर्घ्य और पूजा
श्रावण पूर्णिमा पर चंद्रमा की कृपा पाने के लिए जल में कच्चे दूध और चावल मिलाकर चंद्रदेव को अर्घ्य दें। इस दिन रात्रि में चंद्रमा के सामने बैठकर 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। चंद्रमा को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं और चंद्रदेव से अपने मन की शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। चंद्रमा की कृपा से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, और समृद्धि प्राप्त होती हैं। इस दिन व्रत रखना भी शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sawan Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
दान का महत्व
श्रावण पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है। दान देने से न केवल भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि दाता के जीवन में भी सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। विशेष रूप से इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दक्षिणा देना बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें