फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस बार बन रहा है 5 सोमवार का संयोग

Wed, 18 Jul 2018 05:31 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने पर हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस साल का सावन बेहद खास है, क्योंकि 19 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि इस बार पूरे 30 दिनों तक सावन का महीना रहेगा। इसके साथ ही इस सावन में 5 सोमवार भी पड़ेंगे। आमतौर पर सावन का महीना 28 या 29 दिनों का होता है, जिसमें 4 सोमवार होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
आपको बता दें, संक्रांति की गणना के हिसाब से सावन का महीना 16 जुलाई से शुरू हो चुका है। जिसका मतलब है कि पहला सोमवार निकल चुका है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में संक्रांति की गणना को ही माना जाता है। पूर्णिमा की गणना के अनुसार सावन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसके अनुसार 30 जुलाई को पहला सोमवार है।
विज्ञापन

3 of 4
अगर हम पूर्णिमा की गणना से देखते हैैं तो सावन में इस बार 4 सोमवार ही होंगे, लेकिन अगर हम संक्रांति की गणना को मानते हैं तो यह सावन पूरे 30 दिनों का हैं, जिसमें 5 सोमवार शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
इसलिए इस बार का सावन है इतना खास
दरअसल संक्रांति की गणना के अनुसार इस सावन 5 सोमवार पड़ रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार जिस साल सावन में 5 सोमवार होते हैं उस साल रोटक व्रत लगता है। सावन के इन 5 सोमवार यानी रोटक व्रत को जो व्रत रखता है और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और अराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें