फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Adhik Maas Shivratri: सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा

Thu, 03 Aug 2023 10:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा - फोटो : iStock
Sawan Adhik Maas Shivratri 2023: सावन माह की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त 2023, दिन सोमवार को है। इस शिवरात्रि को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि यह शिवरात्रि सावन अधिक मास में पड़ रही है। इसके अलावा सावन अधिक मास की शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि समेत दो शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन पुनर्वसु तथा पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सावन की शिवरात्रि शिव जी के भक्तों के लिए बहुत खास होती है। इस दिन कांवड़िए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि का व्रत असंभव को संभव करने की क्षमता रखता है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने वालों पर शिव जी की कृपा बरसती है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन अधिक मास की शिवरात्रि की पूजा विधि और महत्व...  

Hariyali Teej 2023: कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें हरियाली तीज का व्रत, जल्द मिलेगा मनचाहा वर
विज्ञापन

2 of 5
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा - फोटो : iStock
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
14 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 02 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक है। यह शिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त है। 
विज्ञापन

3 of 5
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा - फोटो : iStock
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे दो शुभ योग
14 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11 बजकर 07 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 15 अगस्त को सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। 

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व 

4 of 5
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा - फोटो : iStock
वहीं सिद्धि योग की बात करें तो यह योग सुबह से शुरू होकर शाम 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सावन अधिक मास की शिवरात्रि के दिन सुबह से लेकर 11 बजकर 07 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र है, उसके बाद से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा जो पूरी रात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, इस विधि से करें भोलेबाबा की पूजा - फोटो : iStock
सावन अधिक मास की शिवरात्रि की पूजा विधि
  • सावन मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। 
  • इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिए। 
  • शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें। 
  • यदि घर पर शिवलिंग है तो दूध, और गंगाजल आदि से अभिषेक करें। 
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। 
  • पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। 
  • अंत में भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें