फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2022 Horoscope: दूसरा सावन सोमवार आज, मनोकामना की पूर्ति के लिए करें राशि के अनुसार करें अभिषेक

Mon, 25 Jul 2022 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
sawan somvar 2022: श्रावण माह में पड़ने वाले सोम प्रदोष की महत्ता बहुत अधिक होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
Second Monday Of Shravan Month Auspicious : भगवान शिव का सबसे प्रिय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और और आज यानी 25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत है।  इस दिन प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। श्रावण माह में पड़ने वाले सोम प्रदोष की महत्ता बहुत अधिक होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि के साथ धुव्र योग बन रहा है। इस योग में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव व माता पार्वती के आशीर्वाद से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। यदि आप पूरे सावन शिवोपासना नहीं कर पा रहे हैं तो सोम प्रदोष के दिन भक्ति-भाव से जल,गंगाजल,बिल्वपत्र,धतूरा,दूध,पंचामृत,अक्षत आदि से पूजन कर और मुख से बम-बम की ध्वनि निकालने से भगवान आशुतोष शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। इनके अलावा इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार ये पूजा सामग्री भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ और फलदाई रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष- जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। बेलपत्र पर सफ़ेद चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।
लाभ- मेष राशि के जातक सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक ऐसे करने पर नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष- शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक और हरश्रृंगार के फूलों की माला चढ़ाकर सफ़ेद चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।
लाभ-  संतान प्राप्ति करने की इच्छा पूरी होगी और घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- इस राशि वाले गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा भगवान शिव का शहद से रुद्राभिषेक करें।
लाभ- वैवाहिक जीवन सुखी पूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क- इस दिन भगवान शिव को दूध,दही,घी,गंगाजल और मिश्री से अभिषेक करें।
लाभ- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। चारो तरफ आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह-सिंह राशि वालों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा। शुद्ध देसी घी से स्न्नान कराना भी फलदाई है।
लाभ- ग्रह दोष का प्रभाव कम होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। योजनाओं में प्रगति आएगी। रूके हुए काम पूरे होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या- इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। दूध,शहद,बेलपत्र,मदार के पुष्प,धतूरा और भांग अर्पित करना भी शुभ रहेगा।  
लाभ - इस राशि के जातकों के लिए सोमवार व्रत रखते हुए भगवान शिव की आराधना करने पर प्रसिद्धि प्राप्ति होगी।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला- इस राशि के जातक दही, सुगंधित इत्र और गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएंगे तो उनकी कामना भोलेनाथ शीघ्र पूरी करेंगे। 
लाभ- इस विधि से भोलेनाथ की पूजा उपासना करने से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। उधार दिए गए धन की जल्द वापसी होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक- इस राशि वाले पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।या फिर शिवलिंग पर तीर्थ स्थान का जल और दूध में मिश्री एवं शहद मिलाकर स्नान करा लाल चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।
लाभ- भगवान भोलेनाथ की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। नौकरी में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु- गाय के दूध में केसर और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। अष्टगंध चन्दन लगाकर पीले पुष्प अर्पित करें।  
लाभ- परेशानियों का अंत होगा और जीवन में सुख, समृद्धि  और शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर-पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। नारियल के जल से स्न्नान कराकर लाल,गुलाबी और नीले पुष्प अर्पित करेंगे तो लाभ मिलेगा।
लाभ- विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन लाभ के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- इस राशि वालों के लिए तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फलदायी साबित होगा। स्न्नान के बाद भोलेनाथ को जटा वाला नारियल अर्पित करें।  
लाभ- संतान सुख का लाभ आपको मिलेगा। परिवार में सुख और संपन्नता का वास रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन- दूध में केसर मिलाकर भगवान का अभिषेक करें उसके बाद पीले चंदन का तिलक लगाकर पीले पुष्प और फल अर्पित करें।
लाभ- कष्ट दूर होंगे। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें