सावन में कौन-कौन से व्रत रखना सबसे शुभ?
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
सावन सोमवार व्रत
सावन के हर सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से अभिषेक करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अविवाहित युवक-युवतियां भी योग्य जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रखते हैं।