फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 10 वस्तुएं, सावन में अर्पण करने से मिलती है कृपा

Sat, 12 Jul 2025 01:24 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Shiv Puja: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पावन माना जाता है, जिसमें सच्चे मन से की गई पूजा शीघ्र फल देती है। इस दौरान शिव को प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
1 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : amar ujala
Shiv Ji Ko Kya Arpit Karein: सावन का हर दिन शिवभक्तों के लिए खास होता है। इस पूरे महीने में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत, उपवास और पूजा-अर्चना के ज़रिए लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में सावन और भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि शिवजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं । उन्हें सच्चे मन से अगर कोई एक बेलपत्र भी अर्पित करे, तो वे प्रसन्न हो जाते हैं।
Sawan 2025: सावन में क्या खाएं और क्या न खाएं? भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जान लें नियम
भगवान शिव भोग-विलास से दूर रहने वाले तपस्वी देवता हैं। उन्हें दिखावा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सादगी पसंद है। सावन के इस शुभ अवसर पर शिव को अर्पित करने वाली कुछ खास वस्तुएं ऐसी होती हैं जो न केवल उनकी प्रिय मानी जाती हैं, बल्कि उन वस्तुओं से जुड़े फल भी बहुत चमत्कारी होते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी 10 जरूरी चीजें हैं जिन्हें सावन में शिव को अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है और उनसे कौन-कौन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Sawan 2025: शिवलिंग पर दूध, शहद, तिल समेत इन चीजों को चढ़ाने पर क्या मिलता है फल ?
विज्ञापन

2 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : adobe
जल 
शिवलिंग पर जल अर्पित करना सबसे सरल और पवित्र कृत्य माना जाता है। यह क्रिया हमारे भीतर के क्रोध, तनाव और अस्थिरता को शांत करती है। जल से अभिषेक करने से मन शांत और स्वभाव विनम्र होता है।
विज्ञापन

3 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : adobe
दूध 
दूध शिव को अति प्रिय है। जब हम दूध से अभिषेक करते हैं, तो यह हमारे शरीर और मन को शुद्ध करता है और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। यह मानसिक संतुलन और रोगों से रक्षा करने में सहायक होता है।

4 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : इंस्टाग्राम
दही 
दही शिवलिंग पर चढ़ाने से हमारे स्वभाव में गंभीरता और स्थिरता आती है। यह मन को चंचलता से बचाता है और सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाता है।
विज्ञापन

5 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : Freepik.com
शक्कर
शक्कर को मिठास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शिवलिंग पर शक्कर चढ़ाने से घर में सुख-शांति और आर्थिक उन्नति आती है। यह जीवन में मीठे रिश्तों और खुशियों का संचार करता है।
विज्ञापन

6 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद
शहद को अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है। जो व्यक्ति कठोर या कड़वे स्वभाव का होता है, उसकी बोली में सौम्यता और आकर्षण आता है। यह संबंधों को मजबूत करने वाला पदार्थ है।
विज्ञापन

7 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : Adobe Stock
घी 
घी, जो ऊर्जा और तेज का प्रतीक है, शिव को चढ़ाने से हमारे भीतर शक्ति, आत्मविश्वास और सहनशक्ति की वृद्धि होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

8 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : amar ujala
इत्र
शिव को इत्र अर्पण करने से हमारे विचारों में पवित्रता और सकारात्मकता आती है। यह हमारे चित्त को निर्मल करता है और मानसिक उलझनों से मुक्ति दिलाता है।

9 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
चंदन
चंदन को शिव के मस्तक पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सम्मान, प्रतिष्ठा और सामाजिक स्तर में वृद्धि होती है। यह ठंडक और शांति का भी प्रतीक है।

10 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : Adobe Stock
भांग
महादेव को भांग अति प्रिय है। इसे अर्पित करने का तात्पर्य है अपने अंदर मौजूद विकारों, बुराइयों और बंधनों का विसर्जन। यह आत्मिक शुद्धि और संयम का प्रतीक है।
विज्ञापन

11 of 11
शिवजी को क्या अर्पित करना चाहिए - फोटो : adobe stock
केसर 
केसर शिव को चढ़ाने से हमारे स्वभाव में सौम्यता, कोमलता और धैर्य आता है। यह आत्मिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और मानसिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें