सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक
- फोटो : freepik
शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें
शिवलिंग की पूजा में भूलकर भी हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा केतकी के फूल और तुलसी की पत्तियां भी न चढ़ाएं। आप इसकी जगह पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, दूध, दही, शहद आदि चढ़ा सकते हैं। वहीं जब भी आप शिवलिंग की परिक्रमा करें, तो उसे पूरा न करें। हमेशा शिवलिंग के बाईं ओर से परिक्रमा शुरू करते हुए, अर्धचंद्राकार स्थिति तक जाकर वापस फिर से अपने स्थान पर आ जाए।