फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Puja Ke Niyam: सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक, जानिए महादेव की पूजन विधि

Fri, 12 Jul 2024 06:23 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2024: बस कुछ ही दिनों में सावन माह की शुरुआत होने वाली है। ये माह महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दौरान भोलेनाथ की विधिनुसार पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 
विज्ञापन
1 of 5
सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : Amar Ujala
Sawan 2024: बस कुछ ही दिनों में सावन माह की शुरुआत होने वाली है। ये माह महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दौरान भोलेनाथ की विधिनुसार पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ये माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है, जो सावन शिवरात्रि पर समाप्त होती है। वहीं सावन में चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन भी भोलेनाथ के हाथों में होता है। ऐसे में ये समय महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ है। 

इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन की शुरुआत सोमवार से होने पर इस दिन की महत्ता अधिक बढ़ जाती हैं। मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को महादेव की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए ये व्रत रखती है। इस दौरान जलाभिषेक का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करना चाहिए, अन्यथा पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आइए शिवलिंग जलाभिषेक की सही विधि के बारे में जान लेते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : istock
सावन सोमवार तारीख 2024
पहला सोमवार - 22 जुलाई 2024
दूसरा सोमवार - 29 जुलाई 2024
तीसरा सोमवार - 05 अगस्त 2024
चौथा सोमवार - 12 अगस्त 2024
पांचवां सोमवार - 19 अगस्त 2024
विज्ञापन

3 of 5
सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : freepik
जलाभिषेक की सही विधि जानिए 
  • देवों के देव महादेव की पूजा करने से मन से सभी प्रकार के डर भय दूर हो जाते हैं। इस दौरान भोलेनाथ की पूजा हमेशा सपूंर्ण विधि से करनी चाहिए। ऐसे में जब भी आप पूजा करें, तो शिवलिंग पर गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय ध्यान रखें है कि जल की धारा पतली और धीमी गति के साथ गिरे। भूलकर भी तेजी से जलाभिषेक न करें, नहीं तो महादेव नाराज हो सकते हैं।
  • जलाभिषेक के समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा कभी भी सीधे खड़े होकर जलाभिषेक नहीं करना चाहिए। हमेशा बैठकर ही जलाभिषेक करें। 

4 of 5
सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : freepik
शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें
शिवलिंग की पूजा में भूलकर भी हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा केतकी के फूल और तुलसी की पत्तियां भी न चढ़ाएं। आप इसकी जगह पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, दूध, दही, शहद आदि चढ़ा सकते हैं। वहीं जब भी आप शिवलिंग की परिक्रमा करें, तो उसे पूरा न करें। हमेशा शिवलिंग के बाईं ओर से परिक्रमा शुरू करते हुए, अर्धचंद्राकार स्थिति तक जाकर वापस फिर से अपने स्थान पर आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन में कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : istock
महादेव पूजन विधि
भगवान शिव की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठे। स्नान के बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल पर सभी सामग्रियों को एकत्रित कर के रख लें। फिर पूजा करते हुए शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। फिर महादेव के मंत्र का जाप करते हुए बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल चढ़ाएं। इस दौरान महादेव को आक का फूल अर्पित करें, ये उन्हें प्रिय है। अंत में शिव जी की आरती करें।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें