सावन सोमवार 2024
- फोटो : freepic
सोमवार व्रत की पूजा कैसे करें
सावन सोमवार के व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर में गंगा जल को छिड़कें। फिर पूजा स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। यदि आपके घर में शिवलिंग है, तो अभिषेक करते हुए पूजा शुरू करें। इसके बाद भोलेनाथ को बेलपत्र, फूल और मिठाई अर्पित करें। फिर भगवान शिव की पूजा करना शुरू करें। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र जाप जरूर करते रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।