14 जुलाई से श्रावण माह प्रारंभ हो गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं,बदले में सदाशिव उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। शास्त्रानुसार इन दिनों शिवलिंग पर बेलपत्र,धतूरा,चंदन,अक्षत,शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं,वहीं कुछ चीजें शिवजी की पूजा में वर्जित बताई गई हैं जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार कभी भी भगवान शिव को तुलसी,हल्दी और सिंदूर सहित ये 7 वस्तुएंनहीं चढ़ाना चाहिए।