Sawan 2022 : सावन का पवित्र महीना इस बार 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस पवित्र महीने में भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। शिव भक्तों को सावन के महीने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है। सावन के महीने में सभी शिव मंदिरों में भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ एकत्रित होती है। सावन के महीने में आने वाले सोमवार का दिन विशेष होता है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। विवाहित और अवविवाहित महिलाएं विशेष तौर पर सावन सोमवार का व्रत रखती हैं और मनोकामनाएं मांगती हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में भोलेनाथ को बेलपत्र,गंगाजल,दूध शमीपत्र, घी,भांग-धतूरा और गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है। इसके अलावा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लगातार शिव मंत्रों का जाप किया जाता है। सावन के महीने में शिव मंत्रों के जाप का बहुत अधिक प्रभाव होता है। आइए पढ़ते हैं शिव चालीसा,शिव आरती,शिव भजन और शिव मंत्र आदि के बारे में...