Sanjhi Mata Ki Puja: नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार आता है। इसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। यूं तो सभी नवरात्रि खास होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि अधिक महत्वपूर्ण है। इसे खास बनाने के लिए अक्सर लोग तरह तरह से माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। साथ ही 24 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। खास बात ये है कि इस दौरान कई घरों में सांझी माता का पूजन किया जाता है। दरअसल, सांझी पर्व एक महत्वपूर्ण लोकपर्व है जिसे मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे प्रदेशों में मनाया जाता है। अक्सर गांवों में हाथों से मिट्टी की सांझी बनाकर गोबर से दीवार पर लगाई जाती है। सांझी लगाने के बाद प्रतिदिन पूजा कर भोग लगाया जाता है। इसी कड़ी में आइए सांझी के पर्व के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।