Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें सकट चौथ का पर्व विशेष है। मान्यता है कि सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है, इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है, इसे सकट, तिलकुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है।
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में यह व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा, इस तिथि पर सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र का योग बनेगा, जिस पर बव, बालव करण का संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में गौरी पुत्र गणेश और सकट माता की आराधना करने से संतान के सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अगर आप पहली बार सकट चौथ का व्रत रख रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, इससे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।