Holi 2025: मार्च का महीना आते ही सबकी नजर होली के त्योहार पर होती हैं, क्योंकि यह हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इसे सामाजिक एकता को बढ़ावा और प्रकृति के बदलाव का प्रतीक माना गया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलने की परंपरा है। इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है और 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली मनाई जाएगी।
शास्त्रों में इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन कहा जाता है, क्योंकि होली पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इस दौरान घर में रखी कुछ चीजों को बाहर करना और भी लाभकारी हो सकता है। बता दें, अक्सर घर में रखी कुछ चीजें घर की खुशियां प्रभावित करती हैं। ऐसे में आप होली आने से पहले ही उन्हें घर से बाहर कर दें। आइए इनके बारे में जानते हैं