फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanu Saptami Upay: रविवार की भानु सप्तमी पर करें ये खास उपाय, शुभ संयोग दिलाएगा हर समस्या से छुटकारा

Sun, 21 Jun 2026 07:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhanu Saptami Upay: हिंदू परंपरा में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व होता है और जब यह रविवार के साथ आती है तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भानु सप्तमी पर करें ये खास उपाय - फोटो : AI
Bhanu Saptami Upay: रविवार के दिन भानु सप्तमी का विशेष संयोग बनने जा रहा है, जिसे सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू परंपरा में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व होता है और जब यह रविवार के साथ आती है तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। चूंकि रविवार और सप्तमी दोनों ही सूर्यदेव को समर्पित माने जाते हैं, इसलिए इस दिन की गई पूजा-अर्चना और उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं। इसी कारण इसे भानु सप्तमी या रवि सप्तमी कहा जाता है। इस अवसर पर सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वस्थ शरीर के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
स्वस्थ शरीर के लिए उपाय
यदि आपको मौसम बदलते ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं या शरीर जल्दी प्रभावित होता है, तो इस दिन सुबह सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी माना जाता है। जल अर्पण करते समय सूर्योदय से स्वस्थ शरीर और ऊर्जा की प्रार्थना करें।

आलस्य से मुक्ति के लिए उपाय
जिन लोगों को आलस्य अधिक रहता है और काम में मन नहीं लगता, उनके लिए इस दिन सूर्यदेव का व्रत रखना उपयोगी माना गया है। व्रत के दौरान एक समय भोजन करें और भोजन बिना नमक का होना चाहिए, ताकि संयम और ऊर्जा दोनों का संतुलन बना रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
आंखों की समस्या के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
आंखों की समस्या के लिए उपाय
यदि आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है, तो सूर्यदेव का ध्यान करते हुए शांत मन से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। इसे नियमित रूप से करने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की मजबूती मिलती है।

आर्थिक समस्याओं से बचने के उपाय
यदि जीवन में लगातार आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं, तो इस दिन चींटियों को आटा डालना एक सरल उपाय माना गया है। विशेष रूप से लाल या भूरे रंग की चींटियों के लिए यह उपाय अधिक फलदायी माना जाता है।
 

4 of 5
बच्चों की समृद्धि के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
बच्चों की समृद्धि के लिए उपाय
जो लोग अपने बच्चों के सुख-सौभाग्य और समृद्ध भविष्य की कामना करते हैं, उन्हें इस दिन बच्चों के साथ सूर्यदेव का आशीर्वाद लेना चाहिए और मंदिर में गुड़ तथा बाजरे का दान करना शुभ माना जाता है।

करियर में उन्नति के लिए उपाय
व्यापार और करियर में उन्नति के लिए एक और उपाय यह बताया गया है कि इस दिन लाल रंग का कोई वस्त्र खरीदकर अपने बड़े-बुजुर्ग, विशेषकर चाचा या ताऊ को उपहार स्वरूप दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्थिर प्रगति के लिए उपाय - फोटो : freepik
स्थिर प्रगति के लिए उपाय
इसके अलावा भविष्य में स्थिर प्रगति के लिए नीम के वृक्ष के सामने श्रद्धा पूर्वक प्रणाम करना और उसकी जड़ में जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन नीम के पेड़ को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाना भी विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है।

Diya Jalane Ke Niyam: घर के दीपक में लंबी या गोल कौन सी बाती जलानी चाहिए? जानें दोनों का महत्व और उपाय
Chanakya Niti: अमीर बनने के 4 सूत्र, जानें आचार्य चाणक्य के अनुसार रंक से राजा बनने का रास्ता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें