Jyeshtha Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-अर्चना करने पर भगवान विष्णु और चंद्रदेव की विशेष कृपा मिलती हैं। शास्त्रों की मानें, तो पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, इसलिए इसका प्रभाव और भी खास होता है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास परिवार में होता है। कहते हैं कि, पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से तनाव दूर होता है मन स्थिर रहता है। यही नहीं कुंडली में मौजूद चंद्र दोष कमजोर होने लगता है। ऐसे में सवाल यह है कि, जून महीने में पूर्णिमा कब मनाई जाएगी ? आइए इसकी तिथि और उपायों को विस्तार से जानते हैं।