RakshaBandhan 2022 Date Time : रक्षाबंधन का पवित्र पर्व जल्द ही आने वाला है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे हमेशा अपनी रक्षा करने का का वचन लेती है। इस बार रक्षाबंधन की तिथि और राखी बांधने के शुभ समय को लेकर थोड़ा भ्रम है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व कहीं 11 अगस्त को तो कहीं पर 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोग भ्रम की स्थिति में हैं। ऐसे में आज आपका भ्रम दूर करके रक्षाबंधन मनाने की सही तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं। ज्योतिषविद डॉ. रामकृष्ण तिवारी के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा योग बनता ही है। लेकिन यह योग हमेशा दोषपूर्ण साबित हो ये यह आवश्यक नहीं होता है। इस बार रक्षाबंधन पर बन रहा भद्रा योग दोषपूर्ण नहीं रहेगा। 11 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से