फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह करें ये 4 काम, जीवन में आएगी सफलता और समृद्धि

Fri, 08 Aug 2025 04:29 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan Par Karein Ye Upay: रक्षाबंधन की सुबह कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो यह दिन सिर्फ भावनात्मक नहीं बल्कि भाग्योदय भी कर सकता है। इन उपायों से भाई-बहन दोनों के जीवन में धन, सौभाग्य और खुशियों का आगमन हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ एक धागा बांधने का नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं। वहीं कुछ बहनें भगवान को भी राखी बांधती हैं, जो कि आस्था और आंतरिक सुरक्षा का गहरा प्रतीक माना जाता है।
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले जरूर लाएं ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-संपन्नता
यदि रक्षाबंधन की सुबह कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो यह दिन सिर्फ भावनात्मक नहीं बल्कि भाग्योदय भी कर सकता है। इन उपायों से भाई-बहन दोनों के जीवन में धन, सौभाग्य और खुशियों का आगमन हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सरल लेकिन असरदार उपाय जो रक्षाबंधन 2025 को बना सकते हैं और भी शुभ।

Raksha Bandhan 2025: राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान, दिशा और गांठों के लिए है विषेश नियम

 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा के दौरान भगवान गणेश को राखी बांधें और सिक्के को उनके पास अर्पित करें। - फोटो : adobe
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय 
अगर आप या आपका भाई किसी वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय जरूर करें। रक्षाबंधन की सुबह जल्दी उठें, स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और घर के पूजा स्थान पर भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा की थाली में राखी के साथ एक चांदी का सिक्का या सामान्य 1 रुपये का सिक्का रखें। पूजा के दौरान भगवान गणेश को राखी बांधें और सिक्के को उनके पास अर्पित करें। अगले दिन गणेशजी को प्रणाम करें और सिक्का उठाकर लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें। यह उपाय धन की आवक बढ़ाने और आर्थिक बाधाएं दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा के दौरान भगवान गणेश को राखी बांधें और सिक्के को उनके पास अर्पित करें। - फोटो : adobe
तरक्की के लिए करें ये काम 
राखी बांधने से पहले अगर आप भगवान शिव की श्रद्धा से पूजा और अभिषेक करें, तो यह जीवन में उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है। शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें और फिर शिवजी को राखी अर्पित करें। यह उपाय करियर, शिक्षा और व्यवसाय में प्रगति लाने वाला माना गया है। इससे भाई-बहन दोनों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

4 of 5
इन मंत्रों का उच्चारण करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। - फोटो : adobe
सुख-शांति और समृद्धि का उपाय 
रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें। साफ कपड़े पहनकर पूजा स्थान पर बैठें और 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही, आप 'ॐ गण गणपतये नमः' मंत्र का भी जाप करें। इन मंत्रों का उच्चारण करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सभी तरह की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती हैं। इससे धन और सुख-शांति बनी रहती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षा बंधन - फोटो : Freepik
परिवार की खुशहाली के लिए उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके पूरे परिवार पर सुख और सुरक्षा की छाया बनी रहे, तो यह विशेष उपाय करें। रक्षाबंधन की सुबह एक छोटा रेशमी कपड़ा लें और उसमें 1 रुपये का सिक्का, थोड़ी सी सरसों, केसर, सोना या चंदन, कुछ अक्षत (चावल) और हरी दूर्वा रखें। अब इस पोटली को रंगीन धागे या मौली से बांध दें और घर के मंदिर में रखकर विधिपूर्वक पूजा करें। इस उपाय से परिवार में सदभाव, धनवृद्धि और सकारात्मकता का वातावरण बनेगा और किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें