फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: राखी की थाली में इन चीजों को जरूर रखें, भाई-बहन के रिश्ते होंगे मजबूत

Tue, 22 Aug 2023 12:27 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Raksha Bandhan 2023
Rakhi Puja Thali items: हिंदू पंचांग  के अनुसार रक्षाबंधन सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और जिंदगी भर अपनी रक्षा करने का वचन मांगती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष  महीने के आखिरी दिन पड़ता है। 2023 में रक्षाबंधन 30 अगस्त और 31 अगस्त  को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहन पूजा की थाली सजा कर अपने भाई की आरती उतरती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राखी की थाली में इन चीजों के होने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ भाई को दिर्घायु की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि राखी की थाली में किन चीजों को शामिल करना जरूरी है और इससे क्या लाभ होता है। 
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार दिशाओं को ध्यान में रखकर लगाएं पेड़-पौधे, चमक जाएगी आपकी किस्मत
Nag Panchami 2023: 21 अगस्त को है नाग पंचमी, इन राशि वालों को मिल सकता है अपार धन
विज्ञापन

2 of 9
Raksha Bandhan 2023 - फोटो : instagram
थाली 
रक्षा बंधन के दौरान चांदी की थाली सबसे लोकप्रिय है । हिंदू धर्म में ओम और स्वास्तिक के प्रतीक आमतौर पर पूजा की थाली के केंद्र में रखे जाते हैं।  घर की रसोई से यदि आप थाली लेते हैं तो उसके ऊपर  नया सूती कपड़ा या केले का पत्ता फैलाकर पूजा थाली बनाई जा सकती है। थाली के मध्य में स्वस्तिक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
Rice adulteration test - फोटो : Istock
अक्षत
पूजा के चावल को अक्षत कहा जाता है जो कि बिना टूटे हुए सफेद चावल होते हैं। चावल को छोटी कटोरी में रख सकते हैं।  पूजा के दौरान माथे पर तिलक के बाद अक्षत लगाया जाता है। 

4 of 9
Raksha Bandhan 2023
रोली 
रोली को भी चावल के साथ एक छोटी कटोरी में रखें। माथे पर तिलक के लिए रोली का प्रयोग किया जाता है। रक्षाबंधन की रस्म भी माथे पर रोली के तिलक से ही शुरू होती हैं। रोली हल्दी और चूना को मिलाकर बनाई जाती है और इसे कुमकुम भी कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
Raksha Bandhan 2023
नारियल 
सनातन धर्म में नारियल देवी-देवताओं का फल माना जाता है। हर शुभ काम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि राखी बांधते समय नारियल का इस्तेमाल करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन

6 of 9
kalash sthapana - फोटो : iStock
कलश
पूजा की थाली में ताजे पानी से भरा एक छोटा कलश रखें । राखी के दिन बहन पूजा की थाली में तांबे के लोटे में जल और  चंदन रखें। तो इससे घर में देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रह सकता है और भाई के ऊपर कभी किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आएगा।
विज्ञापन

7 of 9
Raksha Bandhan 2023
रक्षा पोटली  
रक्षा पोटली को कलाई पर बांधना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह रक्षा पोटली ही थी जो भगवान इंद्र की कलाई पर बांधी गई थी। रक्षा बंधन के लिए कई उपहार थालियों में पोटली भी शामिल है लेकिन यह छोटी नारियाल से भरी होती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रक्षा पोटली चावल, सफेद सरसों और सोने (या सोने के धागे) से भरी होनी चाहिए। 

8 of 9
Raksha Bandhan 2023 - फोटो : social media
दीपक 
दीपक सकारात्मकता और प्रकाश का संचार करता है। वहीं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें। इससे भाई-बहन का प्रेम हमेशा पवित्र बना रह सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
Raksha Bandhan 2023 - फोटो : istock
मिठाई
राखी के शुभ अवसर पर बहन की थाली में मिठाई जरूर होना चाहिए। भाइयों को तिलक और रक्षा सूत्र के बाद मिठाई खिलाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भाई को मिठाई खिलाने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें