Pradosh Vrat October Date 2024
- फोटो : freepik
पूजा विधि
प्रदोष व्रत के दिन मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थल पर सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके बाद एक साफ चौकी लगाकर उसपर वस्त्र बिछाएं। अब शिव-पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें। फिर शिवलिंग पर शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद धीरे-धीरे महादेव को फूल, बेलपत्र और भांग अर्पित करते जाएं। अब दीया और धूप बत्ती जलाएं। महादेव के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें। अंत में आरती करते हुए जाने अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगे।