फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phalgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या आज, जानें स्नान दान का शुभ मुहूर्त

Thu, 27 Feb 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Falgun Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह में अमावस्या कब है और इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है।
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुन अमावस्या - फोटो : amar ujala
Falgun Amavasya 2025 Snan Shubh Muhurat: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस अमावस्या को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इसके एक दिन पहले देवों के देव महादेव का महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन की पवित्रता और शुभता के कारण गंगा स्नान और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर कई धार्मिक तीर्थों पर बड़े मेलों का आयोजन भी किया जाता है। आइए, जानते हैं फाल्गुन मास की अमावस्या की तिथि और स्नान-दान के मुहूर्त के बारे में।

Pitra Dosha: पितृ दोष के कारण व्यक्ति को झेलने पड़ते हैं ये पांच कष्ट, संतान को तरस जाते हैं लोग

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर मालव्य और शश राजयोग का शुभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Shukra Vakri 2025: 2 मार्च से शुक्र मीन राशि में हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें सावधान
विज्ञापन

2 of 4
फाल्गुन अमावस्या - फोटो : अमर उजाला।
फाल्गुन अमावस्या 2025 तिथि 
फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आरंभ: 27 फरवरी, प्रातः 8: 54 मिनट पर 
फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त: 28 फरवरी, प्रातः  6:14 मिनट पर 
फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 4
फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05 :09 मिनट से प्रातः 05: 58 मिनट तक  
गोधूलि मुहूर्त: सायं 06: 07 मिनट से सायं 6: 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: 28 फरवरी,रात्रि 12:0 8 मिनट से  देर रात 12:58 मिनट तक 
विज्ञापन

4 of 4
फाल्गुन अमावस्या
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05 :09 मिनट से प्रातः 05: 58 मिनट तक  
अभिजीत मुहूर्त:दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट तक
स्नान और दान के लिए ये दोनों मुहूर्त अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा, अमावस्या के पूरे दिन स्नान और दान किया जा सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें