फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

Sun, 20 Sep 2026 01:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Parivartini Ekadashi 2026: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 21 सितंबर को रात 8 बजे से आरंभ होगी,जो 22 सितंबर को रात 9 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को ही रखा जाएगा। आइए इस दिन से जुड़े उपायों को जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
परिवर्तिनी एकादशी 2026 - फोटो : AI
Parivartini Ekadashi 2026: हर साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस अवधि में चातुर्मास होता है और इस तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हुए करवट बदलते हैं। इसी कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना  करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही, कुछ सरल उपायों को करने से भी विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। अगर इन इन उपायों को श्रद्धा और भक्तिभाव से किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है। आइए इन्हें जानते हैं।

परिवर्तिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक रहेगा। 
  • प्रातः संध्या का समय सुबह 5:16 बजे से 6:27 बजे तक है। 
  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा। 
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2:32 बजे से 3:21 बजे तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 6:35 बजे से 6:59 बजे तक और सायाह्न संध्या शाम 6:35 बजे से 7:46 बजे तक रहेगी। 
  • रात में अमृत काल 9:52 बजे से 11:36 बजे तक रहेगा। 
  • रवि योग सुबह 6:27 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

2 of 4
परिवर्तिनी एकादशी - फोटो : Freepik.com
भगवान विष्णु को केले और पंचामृत का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहा लाभ मिलने की कामना की जाती है।
 

कब है सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ, जानिए तिथि, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

3 of 4
परिवर्तिनी एकादशी - फोटो : Adobe stock
पीली चीजों का दान
इस शुभ दिन पर पीले रंग की चीजों का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। आप केले, पीले वस्त्र, पीली दाल या अन्य पीली सामग्री का जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
परिवर्तिनी एकादशी - फोटो : Adobe Stock
केले के पेड़ की पूजा
परिवर्तिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। विधि-विधान से पूजा करने के बाद केले के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने और विवाह के योग बनने की कामना की जाती है।
इस दिन करवट बदलेंगे नारायण, जानें परिवर्तिनी एकादशी की तिथि और पूजा समय
गुड़ का भोग
परिवर्तिनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु को गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। गुड़ का भोग लगाकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें