फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2020: पापमोचनी एकादशी आज, भूलकर भी ना करें ये 5 काम

Thu, 19 Mar 2020 06:52 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह तिथि गुरुवार, 19 मार्च को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी के पावन तिथि पर भगवान विष्णु के चतुर्भज स्वरुप की पूजा का विधान है। इस एकादशी पर विधि-विधान से विष्णु भगवान की पूजा करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। आइए, आज हम आपको बताते हैं, वो 5 काम जो पापमोचनी एकादशी के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
चावल न खाएं
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सभी 24 एकादशियों में चावल खाने को वर्जित बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है, इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें। व्रत करना अगर संभव नहीं है तो इस दिन चावल न खाएं और कोशिश करें इस दिन सात्विक आहार लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
खान-पान और व्यवहार में संयम
  • एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दिखाता है। एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए। मांस, मदिरा के सेवन से दूर रहें।

4 of 6
शारीरिक संबंध न बनाएं
  • एकादशी के दिन संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए इसलिए इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु का गुणगान करते रहने से विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
लड़ाई-झगड़ा न करें
  • सभी तिथियों में एकादशी कि तिथि बहुत शुभ मानी गई है। एकादशी का लाभ पाने के लिए इस दिन किसी को कठोर शब्द नहीं कहना चाहिए। लड़ाई-झगड़ा से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
angry woman
क्रोध न करें
  • एकादशी का दिन भगवान की आराधना का दिन होता है इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और शाम के वक्त सोना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा इस दिन न तो क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें