Papankusha Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पापांकुशा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित बेहद पवित्र व्रत है। बहुत से लोगों को इस वर्ष पापांकुशा एकादशी की सही तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है कि व्रत 21 अक्तूबर को रखा जाएगा या 22 अक्तूबर को।
पंचांग की गणना के अनुसार एकादशी तिथि 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 22 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि और सूर्योदय के नियमों के आधार पर यह व्रत बृहस्पतिवार, 22 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। आइए इस लेख में इस व्रत से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानते हैं।