फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मा एकादशी: चांदी का दान करना होता है शुभ

Sat, 07 Sep 2019 03:25 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vishnu
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जानते हैं। इस साल यह एकादशी 9 सितंबर के दिन है। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास के शयन के बाद भगवान विष्णु इसी दिन करवट बदलते हैं। हमारे शास्त्रों में इस एकादशी का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
vishnu
राक्षसों द्वारा स्वर्ग छीन जाने के बाद इस दिन देवताओं ने दोबारा स्वर्ग हासिल किया था। इस खास दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भगवान की सच्चे मन से पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
vishnu
पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का महात्म्य है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जो व्यक्ति पद्मा एकादशी के दिन उनके वामन अवतार की पूजा करता है वह एक साथ ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव की पूजा का फल प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा व्यक्ति पृथ्वी लोक में यश और सम्मान प्राप्त करता है तथा मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करके चन्द्रमा के समान चमकता है।
विज्ञापन

4 of 4
vishnu
पद्मा एकादशी के विषय में शास्त्र कहता है कि इस दिन चावल, दही एवं चांदी का दान करना उत्तम फलदायी होता है। जो लोग किसी कारणवश पद्मा एकादशी का व्रत नहीं कर पाते हैं उन्हें पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथा का पाठ करना चाहिए। विष्णु सहस्रनाम एवं रामायण का पाठ करना भी इस दिन उत्तम फलदायी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें