श्राद्ध
इसलिए श्रद्धा बिना अधूरा है श्राद्ध
गयासुर ने ब्रह्मा को शरीर दान कर दिया था। शरीर को पिण्ड भी कहा गया है। ‘जो ब्रह्म में सो पिण्ड में इस उक्ति में पिण्ड का अर्थ मनुष्य देह ही होता है। गयासुर का शरीर दान, पिण्ड दान कहला सकता है, परन्तु उससे श्रद्धा तो थी नहीं इसीलिए वह श्राद्ध नहीं बना और जब तक श्रद्धा नहीं जुड़ी तब तक मुक्ति नहीं हुई। व्यास जी बोले “शौनक जी गया श्राद्ध किसी भी तीर्थ में किया जा सकता है जहां यज्ञीय चेतना का जीवन्त प्रयोग होता तो। गयासुर को भगवान ने जो वरदान दिया है उसकी लौकिक अर्थों में लकीर पीटने से उद्देश्य पूरा नहीं होता। आध्यात्मिक संदर्भ में किया गया प्रयास अवश्य सफल होता है। परन्तु परमात्मा के प्रति श्रद्धा भाव के बिना न यज्ञ होता है न श्राद्ध। यह बात सदैव ध्यान में रखनी चाहिए।
इस पितृ पक्ष, गया में कराएं श्राद्ध पूजा, पितरों के आशीर्वाद से चमकेगी किस्मत। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)