फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की संस्कृति की अनोखी झांकी है ओणम, इस दिन राजा महाबली आते है धरती पर

Mon, 04 Sep 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
आज ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। ओणम दक्षिण भारत के राज्य केरल का एक मुख्य त्योहार है जिसे वहां इसे एक राष्ट्रीय पर्व का दर्जा प्राप्त है। ओणम का उत्सव अगस्त और सितम्बर महीने में मनाया जाता है जो कि दस दिनों तक चलता है। आइए जानते है ओणम से जुडी कुछ दिलचस्प  बातें।

पढ़ें- 5 सितंबर से पितृ पक्ष होगा शुरू, इस दौरान रखें इन 5 बातों का ख्याल
विज्ञापन

2 of 5
ओणम का उत्सव सितम्बर में राजा महाबली के स्वागत में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मान्यता के अनुसार राजा महाबली ने  भगवान विष्णु से साल में एक दिन के लिए अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने की विनती की जिसे भगवान विष्णु ने स्वीकार कर लिया। तब से हर साल राजा महाबली अपनी जनता से मिलने आते है।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन केरल राज्य के लोग अपने राजा का स्वागत करने के लिए तैयारी करते है। ओणम के दौरान पूरे राज्य को फूलों से सजाते हैं महिलाएं अपने-अपने घरों में रंगोली बनाती है।

4 of 5
केरल के लोग अपने राजा के स्वागत के लिए ओणम के आने से कई दिनों पहले ही तैयारी करते है। घरो को सजाते है कई तरह के पकवान बनाए जाते है। यहां के पकवानों में खिचड़ी करेला, खिचड़ी बीटरूट, अवियल, पुल्लिस्सेरी, दाल, सांभर, दही, घी, आमदुध और चावल की खीर, केला चिप्स जैसे पकवान बनाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केरल में यह त्योहार बिल्कुल दशहरे की तरह होता है। इस त्योहार में पूरे केरल कई तरह की प्रतियोगिताएं होती है जिनमें नौका प्रतियोगिता दुनियाभर में मशहूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें