Onam 2023 Date: आज यानी 29 अगस्त 2023, मंगलवार को 10 दिनों तक चलने वाले दक्षिण भारत का मुख्य त्योहार ओणम बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वैसे तो 10 दिनों तक चलने वाला ओणम का त्योहार जिसे मलयालम में थिरुवोणम कहा जाता है वह 20 अगस्त से ही शुरू हो गया था। दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार खासतौर पर खेतों में अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। ओणम दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है। यह पर्व विशेष रूप से केरल राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम केरल में 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम का पर्व चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम मलयालम कैलेंडर का पहला महीना होता है, जो ज्यादातर अगस्त-सितंबर के बीच में आता है। ऐसी मान्यता है कि ओणम यानी थिरुओणम के दिन राजा महाबली अपनी समस्त प्रजा से मिलने के लिए आते हैं, जिसकी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। हर साल केरल राज्य में इसका अलग ही महत्व देखने को मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल ओणम पर्व की शुरुआत कब से हो रही है और इस पर्व के बारे में खास बातें....
कब से हो रही है ओणम की शुरुआत, जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें
- फोटो : iStock
कब से हो रही है ओणम 2023 पर्व की शुरुआत
इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। इसका समापन 31 अगस्त को होगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर एक दिन काफी खास होता है। 10वें दिन थिरुवोणम या ओणम पर्व का पर्व मनाया जाता है, जो कि 29 अगस्त 2023, मंगलवार को है।
विज्ञापन
3 of 6
कब से हो रही है ओणम की शुरुआत, जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें
- फोटो : iStock
ओणम 2023 कैलेंडर
पहला ओणम- 28 अगस्त 2023, सोमवार
थिरुवोणम- 29 अगस्त 2023, मंगलवार
तीसरा ओणम- 30 अगस्त 2023, बुधवार
चौथा ओणम- 31 अगस्त 2023, गुरुवार
4 of 6
कब से हो रही है ओणम की शुरुआत, जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें
- फोटो : iStock
थिरुओणम नक्षत्र की तिथि
थिरुओणम नक्षत्र की शुरुआत - 29 अगस्त को सुबह 2 बजकर 43 मिनट से
थिरुओणम नक्षत्र का समापन- 29 अगस्त को रात 11 बजकर 50 मिनट पर
विज्ञापन
5 of 6
कब से हो रही है ओणम की शुरुआत, जानिए इस पर्व का महत्व और खास बातें
- फोटो : onam 2020
दस दिनों तक चलता है ओणम पर्व
ओणम का पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। इसके प्रथम दिन को अथम और दसवें दिन को थीरुओणम कहा जाता है। यह उल्लास, उमंग और परंपराओं से भरा हुआ त्योहार है। इस दिन केरल में प्रसिद्ध सर्प नौका दौड़ और कथकली नृत्य का आयोजन किया जाता है।
ओणम पर्व का महत्व
मान्यता है कि थिरुवोणम के दिन राजा महाबली प्रत्येक मलयाली घर में जाकर अपनी प्रजा से मिलते हैं। उन्हीं के स्वागत में इस दिन घर को अच्छे से सजाया जाता है और साफ-सफाई की जाती है।