फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर भूलकर भी न करें ऐसी 5 गलतियां, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

Mon, 18 Dec 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
18 दिसंबर,सोमवार को अमावस्या है। सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहते है। अमावस्या पर नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने की मान्यता है। शास्त्रों में अमावस्या पर कुछ काम करने की मनाही होती है और जो लोग इस दिन वर्जित कार्य को करते हैं, उनके जीवन में कई तरह परेशानियां आती है। अमावस्या पर कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं।

पढ़ें- सोमवती अमावस्या: 12 साल बाद पौष अमावस्या पर बन रहा है दुर्लभ संयोग
विज्ञापन

2 of 6
अमावस्या पर भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्य ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसकी वजह से हमारे चारो ओर नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती है इसलिए अमावस्या की रात को किसी सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए खासतौर पर श्मशान की तरफ तो कभी भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।

पढ़ें- खरमास शुरू, इस दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 3 काम
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपकी आदत रोज सुबह देर से उठने की है तो अमावस्या के दिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाए।

पढ़ें- भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, पड़ सकते हैं लेने के देने 

4 of 6
अमावस्या पर घर में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। अगर आप घर में अमावस्या पर परिवार के सदस्यों से वाद-विवाद करते हैं तो इस दिन पितरों की कृपा नहीं मिलती है इसलिए इस दिन घर में शांति का वातावरण बनाएं रखना चाहिए।
  
विज्ञापन

5 of 6
अमावस्या पर तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार का नशा भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमावस्या पर पति-पत्नी के बीच संबंध नहीं बनना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार अमावस्या पर संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें