नवंबर 2026 में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज और छठ महापर्व समेत कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दीपावली भी इसी महीने पड़ेंगे। यहां देखें नवंबर के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनकी सही तारीखें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
November 2026 Festival Calendar: नवंबर का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। धनतेरस और दिवाली से लेकर गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व तक कई बड़े पर्व इस महीने पड़ रहे हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर भी आएंगे। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने के व्रत-त्योहारों की तारीख पहले से जानना चाहते हैं तो यहां देखिए पूरे महीने का कैलेंडर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
नवंबर के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
- फोटो : AI Generated
27 नवंबर, शुक्रवार- गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
विज्ञापन
3 of 9
धनतेरस कब है?
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस कब है?
धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं।
4 of 9
दिवाली 2026 कैलेंडर
- फोटो : AI
दिवाली कब मनाई जाएगी?
दीपों का त्योहार दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के दिन घरों की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस अवसर पर लोग दीप जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
10 या 11 नवंबर कब है भाई दूज 2026 ?
- फोटो : AI
भाई दूज की तारीख
दिवाली के बाद भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 11 नवंबर, बुधवार को पड़ेगा। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने का संदेश देता है।
विज्ञापन
6 of 9
छठ पूजा 2026 कैलेंडर
- फोटो : AI
छठ महापर्व कब से शुरू होगा?
छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है। विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस पर्व को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार से होगी और 15 नवंबर, रविवार को छठ पूजा संपन्न होगी। इस दौरान व्रती सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। छठ के दौरान डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
देवउठनी एकादशी कब है?
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। साल 2026 में यह व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व है।
8 of 9
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं भेजने के लिए इन आकर्षक संदेशों को अपना सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
तुलसी विवाह
हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह संपन्न होने के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ माना जाता है। कई घरों और मंदिरों में इस दिन विशेष पूजा और विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है।
देव दीपावली की शुभ संदेश भेजकर मंगलकामनाएं दें।
- फोटो : Amar Ujala
देव दीपावली कब मनाई जाएगी?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह त्योहार 24 नवंबर, मंगलवार को पड़ेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दीपावली मनाते हैं। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है। इस अवसर पर घाटों को हजारों दीपों से सजाया जाता है और गंगा आरती का विशेष आयोजन किया जाता है। इसी दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।