फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2026: 25 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, पूजा मे इन खास चीजों को जरूर करें शामिल

Wed, 17 Jun 2026 06:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Nirjala Ekadashi 2026: साल 2026 में निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन शुभ रवि योग का संयोग भी बन रहा है। मान्यता है कि, इस योग में पूजा-पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी एकादशी निर्जला जून महीने में आने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से व्यक्ति के जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल 2026 में निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। खास बात यह है कि, इस दिन शुभ रवि योग का संयोग भी बन रहा है। माना जाता है कि, यह योग बेहद प्रभावशाली होता है, इसमें पूजा-पाठ करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं और सभी प्रकार के दोषों से राहत मिलती हैं। हालांकि, पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए, यह शुभ होता है। ऐसे में आइए निर्जला एकादशी की संपूर्ण पूजन सामग्रियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : adobe stock
निर्जला एकादशी पूजा सामग्री
  • भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर, पीले पुष्प और भगवान को अर्पित करने के लिए पीले वस्त्र
  • मौसमी फल, पंचमेवा और मिष्ठान व पीला वस्त्र
  • जल से भरा कलश और कुछ आम के पत्ते
  • नारियल, तुलसी दल और पंचामृत
  • पान, लौंग, सुपारी और कपूर
  • हल्दी, कुमकुम, अक्षत और पीला चंदन
  • धूप, दीपक, तिल और पूजा की मौली 
  • दान के लिए चने की दाल, गुड़, पंखा, पानी का घड़ा और पीले फल
  • मिठाई और लड्डू

Fast List: हरियाली-कजरी तीज से करवा चौथ तक, जानें कब रखें जाएंगे ये पावन व्रत

Nirjala Ekadashi 2026: 3 बड़े शुभ संयोग में मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, ये काम करने से मिलेंगे मनचाहे फल

विज्ञापन

3 of 4
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
  • एकादशी तिथि प्रारंभ -24 जून 2026, शाम 6 बजकर 12 मिनट से
  • एकादशी तिथि समाप्त -25 जून 2026, रात 8 बजकर 09 मिनट तक
  • व्रत रखने की तिथि - 25 जून 2026, गुरुवार
  • पारण का समय - 26 जून 2026, सुबह 5:25 बजे से 8:13 बजे तक
विज्ञापन

4 of 4
Nirjala Ekadashi 2026 - फोटो : Amar Ujala
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥
 

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में प्रदोष व्रत पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें सही तिथियां और पूजा मुहूर्त

Vat Purnima 2026: जून में कब है वट पूर्णिमा? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें