व्रत के दौरान सावधानियां
- फोटो : Amar Ujala
व्रत के दौरान सावधानियां
गर्भावस्था में शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि व्रत के दौरान कमजोरी, चक्कर या असहजता महसूस हो, तो तुरंत आराम करें और जरूरत पड़ने पर पानी या भोजन ग्रहण करें। लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिसका असर शिशु पर भी पड़ता है। इसलिए भक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
किन महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए?
जिन गर्भवती महिलाओं को लो ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, बार-बार उल्टी या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हैं, उन्हें निर्जला व्रत से दूरी बनानी चाहिए। यदि डॉक्टर ने विशेष आहार या दवाइयां लेने की सलाह दी है, तो व्रत रखने के बजाय पूजा, मंत्र जाप और दान करना ही उचित होता है।