फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Saptashati Path Benefits: दुर्गा सप्तशती के महत्वपूर्ण मंत्र,नवरात्रि पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप

Sun, 25 Sep 2022 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
Navratri 2022 Durga Saptashati Benefits: नवरात्रि पर विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-उपासना और मंत्रोचार में दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व होता है। दुर्गा सप्तशती में कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने पर मां के आशीर्वाद के साथ जीवन के कई कष्ट खत्म हो जाते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के नौ दिन महाशक्ति की पूजा और उपासना के दिन होते हैं और इन दिनों दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां अपने भक्तों के कल्याण के लिए धरती पर आती हैं। नवरात्रि पर दुर्गा उपासना,पूजा,उपवास और मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार,नवरात्रि में कुछ मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। नौ दिन इन मंत्रों का जाप करना आपके लिए बेहद लाभकारी होगा।

मंत्र जप के फायदे
किसी भी मंत्र के जप से एकाग्रता बढ़ती है,मन शांत होता है और सकारात्मक अनुभूति होती है। मंत्र के शब्दों में निहित ऊर्जा का मंत्र करने वाले पर विशिष्ठ प्रभाव होता है। मंत्र नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध,ईर्ष्या,घृणा,इत्यादि को दूर करने में मदद करते हैं। मंत्र के नियमित जाप से संवेदनाओं पर लगाम लगाकर तनाव को नियंत्रित कर पाते हैं और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

Navratri Ghatasthapana Muhurat 2022: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बना शुभ संयोग, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर घर पर कैसे करें पूजा? जानिए पूजा विधि, तिथि, मुहूर्त और पूजा सामग्री
विज्ञापन

2 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
दुर्गा सप्तशती के कुछ महत्वपूर्ण मंत्र

कार्यबाधा निवारण के लिए-  
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
विज्ञापन

3 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
संकट से मुक्ति के लिए-
रक्तबीजवधे देवी चण्डमुण्ड विनाशनी।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

4 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
व्याधिमुक्ति के लिए-
स्तुवद्भ्यो भक्तिपूर्वं त्वां चण्डिके व्याधिनाशिनि।  
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
विज्ञापन

5 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
शीघ्र विवाह के लिए-
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोभ्दवाम्।।
विज्ञापन

6 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
रोगों से मिलती है मुक्ति-
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा, रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां, त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
विज्ञापन

7 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए-
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

8 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
पदोन्नति के लिए-
वन्दिताप्राधियुगे देवी देव सौभाग्यदायिनी
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

9 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
महामारी जैसे रोगों से मुक्ति के लिए-
ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।

10 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
सौभाग्य प्राप्ति के लिए-
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥
विज्ञापन

11 of 11
नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
ग्रहों की शांति के लिए-
'नवार्ण मंत्र'-'ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें