जल्द ही त्योहार का मौसम एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। मलमास लगने की वजह से सभी प्रमुख त्योहार एक महीने की देरी से आरंभ हो रहे हैं। 16 अक्तूबर को अधिकमास खत्म हो जाएगा और इसी के साथ अगले दिन नवरात्रि पर्व आरंभ होगा। 17 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू होकर दशहरा पर खत्म होगा। अधिकमास के खत्म होने पर नवरात्रि के अलावा और कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार होंगे आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
अमावस्या
- फोटो : अमर उजाला
अधिकमास अमावस्या,16 अक्तूबर- 16 अक्तूबर को अधिकमास की अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है। अमावस्या पर दान, स्नान और भजन किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 11
नवरात्रि 2020
शारदीय नवरात्रि, 17 अक्तूबर- 17 अक्तूबर से आश्विन मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और मां शैल पुत्री की आराधना की जाती है।
4 of 11
sun transit
तुला संक्रांति,17 अक्तूबर- प्रतिपदा तिथि पर ही सूर्य कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
हैप्पी महाष्टमी 2020
- फोटो : अमर उजाला
महाष्टमी, 24 अक्तूबर - नवरात्रि में 24 अक्तूबर को महाष्टमी तिथि है फिर इसके बाद दुर्गा नवमी भी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
6 of 11
विजयदशमी
- फोटो : ANI
विजयदशमी, 26 अक्तूबर - 26 अक्तूबर को देशभर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
7 of 11
शरद पूर्णिमा 2020
शरद पूर्णिमा, 30 अक्तूबर- शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। 30 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है इस दिन खीर खाने की परंपरा है। मान्यता है शरद पूर्णिमा की तिथि पर देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं।
8 of 11
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ, 4 नवंबर - सुहागिन महिलाओं का सबसे प्रमुख त्योहार करवा चौथ 4 नवंबर को है। इस दिन महिलाएं तैयार होकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। चांद के दीदार करने के बाद ही महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती है।
9 of 11
दिवाली
पांच दिवसीय दीपोत्सव, 12 नवंबर 2020- 12 नवंबर से पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाएगा। 12 नवंबर को धनतेरस, 13 नवंबर को रूप चतुर्दशी, 14 को दीपावली, 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 16 को भाई दूज मनाई जाएगी।
10 of 11
देहरादून में छठ
- फोटो : अमर उजाला
महापर्व छठ पूजा, 20 नवंबर- दीपावली के बाद 20 नवंबर को महापर्व छठ पूजा है। इसमे उगते हुए और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पवित नदियों में स्नान किया जाता है। सूर्यदेव को समर्पित यह त्योहार बिहार में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
देवउठनी एकादशी, 25 नवंबर - देवउठनी एकादशी 25 नवंबर को है। इस दिन के बाद विवाह के कार्यक्रम आरंभ हो जाएंगे। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद जागते हैं। फिर तुलसी और शालीग्राम का विवाह किया जाता है।