फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार होगी पूर्ण नवरात्रि, जानिए पूरे नौ दिन बनने वाले संयोग के बारे में

Tue, 19 Sep 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि 21 सितंबर 2017 से शुरू हो रहे हैं। पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना होगी। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की होगी। कई बार नौ दिन के नवरात्रि की तिथि घट जाती थी। यानी एक ही दिन दो तिथि का पड़ना, ऐसे में एक ही दिन दो देवियों की पूजा हो रही थी। इस बार नवरात्रि अपने साथ कई महासंसयोग ला रही है। पर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है और माना जाता है कि इस दिन नवरात्रि शुरू होने के कारण मां जगदम्बा पालकी में बैठकर आएगी। जानिए किस दिन बन रहा है कौन सा संयोग

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इन 9 चीजों से नौ दिन तक करें मां दुर्गा की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि
गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और इस दिन हस्‍त नक्षत्र में घट स्‍थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि
21 सितंबर प्रतिपदा को घटस्‍थापना होगी और इस दिन हस्तनक्षत्र योग बन रहा है। 22 सितंबर द्वितीया को रवियोग, 23 सितंबर तृतीया को रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017: इस एक तरीके से जानिए कितनी सफल रही आपकी पूजा

4 of 5
नवरात्रि
24 सितंबर चतुर्थी को रवियोग, 25 सितंबर को रवियोग व सर्वार्थसिद्धि और 26 व 27 सितंबर को रवियोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि
28 सितंबर दुर्गाष्टमी को महापूजा है। वहीं 29 सितंबर महानवमी को रवियोग बन रहा है। नवरात्रि के अगले दिन यानी विजयादशमी को रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में कहीं आप भी तो नहीं कर बैठते ये 2 बड़ी गलतियां, होता है अशुभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें