जैसे देवी का स्वरूप अलग अलग है और उनकी महिमा अलग है उसी प्रकार उनकी पसंद भी अलग अलग है। इसलिए हर देवी को एक ही तरह का प्रसाद चढ़ाने की बजाय उनके लिए शास्त्रों में बताए गए खास प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती है।
विज्ञापन
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
2 of 10
शैलपुत्री
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के नौ रूपों में से पहले स्वरूप शैलपुत्री देवी की पूजा होती है। श्वेत वस्त्रों और वृष की सवारी करने वाली इस देवी को घी से बनी चीजों का भोग लगाएं तो यह प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
3 of 10
ब्रह्मचारिण्ाी देवी
नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा होती है। इस वर्ष ब्रह्मचारिणी देवी का प्रभाव अधिक है क्योंकि नवरात्र में दो दिन द्वितीया तिथि होने से 2 और 3 अक्तूबर को इनकी पूजा होगी। इन्हें प्रसन्न करने के लिए शक्कर का भोग लगाएं।
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
4 of 10
चंद्रघंटा
देवी का तीसरा स्वरूप है चंद्रघंटा का जिनके मुकुट में चन्द्रमा और घंटा लगा हुआ है। नवरात्र के तृतीया तिथि को इनकी पूजा होती है। इनकी प्रसन्नता के लिए दूध का भोग लगाएं। इन्हें सुहाग सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी और दर्पण भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
5 of 10
कुष्मांडा
नवरात्र के चौथी तिथि की देवी कुष्मांडा हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के मध्य में है। यह आदिशक्ति का पूर्ण स्वरूप हैं। यही सृष्टि करती हैं और उसका विनाश भी। इनकी प्रसन्नता के लिए नवरात्र की चौथी तिथि को मालपुए का भोग लगाएं।
विज्ञापन
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
6 of 10
स्कंद माता
देवी का पांचवां स्वरूप है स्कंदमाता का। यह कुमार कार्तिकेय की माता पार्वती हैं। इनकी प्रसन्नता के लिए नवरात्र की पंचमी तिथि को मखाने का प्रसाद चढाएं। माता को केला भी पसंद है। आप केले का भोग भी लगा सकते हैं और दान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
7 of 10
कात्यायिनी देवी
कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप से जन्म लेने के कारण देवी का छठा स्वरूप कात्यायिनी के नाम से जाना जाता है। इन्होंने महिषासुर का वध किया था। इनकी प्रसन्नता के लिए मधु यानी शहदद और पान अर्पित करें।
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
8 of 10
कालरात्रि
देवी का सातवां स्वरूप है कालरात्रि का। इनकी प्रसन्नता के लिए गुड़ की पूड़ियां और गुड़ का भोग लगाएं। इन्हें खिचड़ी भी पसंद है।
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
9 of 10
महागौरी देवी
नवरात्र की अष्टमी तिथि को देवी महागौरी की पूजा होती है। शिवप्रिया गौरी की प्रसन्नता के लिए नारियल और सौंठ अर्पित करें।
नवरात्र विशेषः नौ देवियों के लिए 9 खास प्रसाद, जिनसे होती है मनोकामना पूरी
10 of 10
सिद्धिदात्री
देवी का नवां स्वरूप है सिद्धिदात्री का। भक्तों को रिद्धि सिद्धि प्रदान करने वाली इस देवी की प्रसन्नता के लिए दही, चूड़ा, खीर और मालपुए का भोग लगाएं।