Nag Panchami 2022 Do's and Don'ts: आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार आज यानी 2 अगस्त, मंगलवार को नागपंचमी है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है और दूध से उनका अभिषेक किया जाता है। इस दिन शिव भक्त नागों की पूजा करते हैं, उन्हें दूध पिलाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। नाग को भगवान शिव शंकर ने अपने गले में धारण किया है, इसलिए इस दिन नाग देवता के साथ-साथ शिव जी की पूजा करनी चाहिए। पौराणिक काल से ही नागों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से राहु-केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति शिव की पूजा करता है और सर्प देवता की पूजा के साथ रुद्राभिषेक करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।