हिंदू धर्म में सांप की विशेष रूप से पूजा की जाती है और इन्हें देवता का रूप मानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 15 अगस्त को है। इस धरती पर नागों की उत्पत्ति कैसे हुई इसका वर्णन हमारे ग्रंथो में मिलता है। इनमे वासुकि, शेषनाग ,तक्षक और कालिया जैसे नाग है। नागों का जन्म ऋषि कश्यप की दो पत्नियों कद्रु और विनता से हुआ था। आइए जानते हैं नाग वंश के इतिहास के बारे में।