फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mokshda Ekadashi 2021: 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी, कामना पूर्ति के लिए करें ये 5 उपाय

Mon, 21 Dec 2020 08:09 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोक्षदा एकादशी व्रत 2020 - फोटो : अमर उजाला।
मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस साल मोक्ष की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत किया जाता है। इस साल 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का तात्पर्य है मोह का नाश करने वाली। इस कारण इसे मोक्षदा एकादशी कहा गया है। मोक्षदा एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्रती को स्वर्गलोक प्राप्त होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। आप मोक्षदा एकादशी के दिन ये उपाय कर सकते हैं - 
विज्ञापन

2 of 6
एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की आराधना करें। - फोटो : सोशल मीडिया
मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये काम
एकादशी पर भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पीले रंग के पुष्प जगत के पालनहार विष्णु जी को बेहद ही प्रिय होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीपल का पेड़। - फोटो : अमर उजाला।
कर्जमुक्ति के लिए करें यह उपाय
एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास मन जाता है। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

4 of 6
मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम
एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 6
मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के सुखी जीवन के लिए करें यह काम
इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भोग लगाएं। इससे घर में शांति बनी रहती है। परिजनों के बीच भाईचारा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
घर की सुख-शांति के लिए करें यह उपाय
इंदिरा एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें