फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना हो सकता है अनिष्ट

Mon, 01 May 2023 10:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
Mohini Ekadashi 2023: आज यानी 1 मई 2023 को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। वैसे तो प्रत्येक माह में दो बार एकादशी होती है। एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में, लेकिन मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व है। मोहिनी एकादशी बहुत ही पावन और शुभ फलदायी तिथि मानी जाती है। इस दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के दुखों का निवारण होता है। मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही धन, यश और वैभव में वृद्धि होती है। हालांकि इस दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...   
विज्ञापन

2 of 5
Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
चावल का सेवन न करें
मोहिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें। कहा जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में रेंगने वाले जीव योनि में जन्म लेता है, इसलिए किसी भी एकादशी पर खाने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
क्रोध न करें 
एकादशी के दिन अपने क्रोध को शांत रखें। इस दिन किसी भी प्राणी पर गुस्सा न करें। साथ ही इस दिन किसी से भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। 

4 of 5
Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
संयम और सात्विक दिनचर्या
एकादशी की पावन तिथि भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दर्शाती है। ऐसे में इस दिन अपने आचार और व्यवहार शुद्ध रखना चाहिए। साथ ही संयम और सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohini Ekadashi 2023: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कटु शब्दों का प्रयोग न करें
एकादशी के दिन किसी को कटु शब्द न कहें। साथ ही इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें