फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर आज करें ये पांच काम, जीवनभर नहीं रहेगी धन की कमी, दूर होंगे सारे दुख

Thu, 11 Feb 2021 07:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
Mauni Amavasya 2021: आज (11 फरवरी 2021, गुरुवार) मौनी अमावस्या है। यह अमावस्या धार्मिक-आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों या तीर्थ में स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्याा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों का भाग्य बदल सकता है। आइए, जानते हैं वो खास उपाय जिनको करने से पल भर में आपका भाग्योदय हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बुलेट एंट (चींटी) - फोटो : Flickr
चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना चाहिए। यह उपाय आपकी मनोकामना को पूर्ण करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
मछली - फोटो : Pixabay
आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं
आपके जीवन में अगर कहीं तरह की परेशानियां चल रही हैं तो आप मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद किसी भी तालाब में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4 of 6
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गाय को तिल से बनी रोटी खिलाएं
अगर आपके घर में भी पारिवारिक कलह रहती है तो मौनी अमावस्या के दिन तिल से बनी रोटी गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से घर की समस्त समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
चावल की खीर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
चावल की खीर बनाएं 
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहें हैं तो मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली में काल सर्प - फोटो : सोशल मीडिया
कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए
मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद चांदी के नाग- नागिन के जोड़े की पूजा करने के बाद उन्हें नदी में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें