मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा विधि
- फोटो : adobe stock
मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा विधि
व्रत का संकल्प- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के मंदिर या किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। महाशिवरात्रि की तरह भव्य पूजा आवश्यक नहीं होती, सामान्य पूजन भी किया जा सकता है।
पूजा सामग्री- शिवलिंग पर जल या गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है।