फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, धन लाभ के बनेंगे योग

Tue, 02 Dec 2025 01:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 'मार्गशीर्ष पूर्णिमा' कहते हैं। इस साल 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। यह 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना का विधान है।
विज्ञापन
1 of 6
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 - फोटो : Amar Ujala
Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 'मार्गशीर्ष पूर्णिमा' कहते हैं। इस साल 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। यह 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना का विधान है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, मार्गशीर्ष श्रीहरि का प्रिय मास है और इस माह की पूर्णिमा तिथि पर पूजा-पाठ सहित उपवास रखने से प्रभु की असीम कृपा मिलती हैं। साथ ही साधक के बड़े से बड़े दुखों का अंत भी होता है। हालांकि, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान-दक्षिणा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और कर्ज-रोग जैसी परेशानियों से राहत मिलती हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के मुताबिक भी इस तिथि पर दान कर सकते हैं। इसके प्रभाव से कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी शुभ होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : adobe
पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
 
  • मेष राशि वालों को मसूर की दाल का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ होता है। इसके अलावा लाल रंग की अन्य चीजों का दान करना भी कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से ऊर्जा में वृद्धि होती है।
  • वृषभ राशि वालों को सफेद चीजें जैसे चावल, दूध, दही व सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से मानसिक शांति प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
  • मिथुन राशि के लोग हरी मूंग व हरी सब्जियां दान करें। इससे व्यापार में लाभ, करियर में सफलता व परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
  • कर्क राशि वालों को मिश्री या जल का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से भौतिक सुख में वृद्धि और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

4 of 6
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : freepik
  • सिंह राशि के लोग तांबे के बर्तन दान करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान गुड़ का दान करने से रिश्तों में मिठास बढ़ती हैं।
  • कन्या राशि के लोग हरे वस्त्रों का दान करें। इससे सेहत में सुधार, तनाव में कमी, कर्ज से राहत और व्यापार में धन प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : instagram
  • तुला राशि वालों को सफेद वस्त्र व चावल का दान करना चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले धन का दान करें। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं। साथ ही करियर-कारोबार में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
 

Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर भद्रा, जानें क्या रहेगा स्नान-दान का समय

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : Freepik.com
  • धनु राशि के लोग पीली चीजें जैसे लड्डू, केला, चना दाल और हल्दी का दान करें। इससे विष्णु भगवान की कृपा मिलती हैं। साथ ही साधक का वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।
  • मकर राशि के लोगों को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे नकारात्मकता से लेकर सभी ग्रह-दोषों से राहत मिलती हैं।
  • कुंभ राशि वालों को काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए। इससे न्याय के कारक शनि महाराज की असीम कृपा प्राप्त होती हैं।
  • मीन राशि वालों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है। साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त होने लगती हैं।

Margashirsha Purnima 2025: साल की अंतिम पूर्णिमा पर करें ये उपाय, घर में नहीं होगी धन की कमी

 

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें शुभ योग और स्नान-दान का मुहूर्त



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें