फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Tue, 14 Jan 2025 10:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti Wishes 2025: जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti Wishes 2025: जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं, साथ ही वंशों पर पितरों की कृपा बनी रहती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जिस कारण से इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं। यह दिन सूर्य उपासना के लिए उत्तम माना गया है।

कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को जल अर्पित किया जाए, तो जातक की कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होती है। वहीं भारत में मकर संक्रांति को नई फसल और खिचड़ी का पर्व भी कहते हैं, इस तिथि पर खिचड़ी बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, हालांकि कुछ राज्यों में इसे तिल संक्रांति" के नाम से भी जाना जाता है।

पंचांग के अनुसार साल 2025 में मकर संक्रांति पर विष्कुम्भ योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है, इस योग में तिल के लड्डू या तिल के अन्य व्यंजन का प्रसाद वितरण करना लाभकारी होता है, इस दौरान आप सभी को इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,
और भगवान सूर्य का आशीर्वाद,
यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
सपनों को लेकर मन में,
उड़ाएंगे पतंग आसमान में,
ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको
खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको
हम तो कुछ देने के काबिल नहीं
देने वाला हजार खुशियां दे आपको।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आए हर दिन सुख और शांति,
मुबाराक हो आप सभी को मकर संक्रांति
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची,
इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
मुंगफली की खुशबू
और गुड़ की मिठास
दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्यौहार!
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
मौज-मस्ती और उमंग
अपनों का साथ पा कर झूमे ये मन
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
Makar Sankranti Wishes - फोटो : अमर उजाला
सूरज की राशि बदलेगी
बहुतों की किस्मत बदलेगी
यह साल का पहला पर्व होगा जो बस खुशियों से भरा होगा
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची,
इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति।


 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें