फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन पांच चीजों का दान, भाग्य में होगी वृद्धि

Fri, 03 Jan 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को पड़ता है। पंचांग की मानें तो साल 2025 में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान व पूजा-पाठ करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं।

भारत में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, इसे खिचड़ी का त्योहार भी कहते हैं। इस दिन खिचड़ी मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार  मकर संक्रांति पर इन पांच खास चीजों का दान करने से कार्यों में आ रही बाधाएं, कुंडली में दोष और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। माना जा रहा है इस साल मकर संक्रांति पर विष्कुम्भ योग पुनर्वसु नक्षत्र और बालव, कौलव जैसे शुभ योग बन रहे हैं, इन संयोग में इन चीजों का दान करना और भी लाभकारी हो सकता है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Makar Sankranti 2025 - फोटो : adobe stock
खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति के दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं, साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Adobe stock
गुड़ का दान
ज्योतिष गणना के अनुसार खिचड़ी के पर्व पर गुड़ का दान बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान किया जाए तो  ग्रहों के राजा भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं, उनके आशीर्वाद से आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं।

4 of 6
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Freepik.com
काले तिल का दान
मकर संक्रांति के शुभ दिन पर काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। माना जाता है कि जल में काले तिल डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने पर वह प्रसन्न होते हैं, इतनी ही नहीं इससे भगवान शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Makar Sankranti 2025 - फोटो : adobe stock
वस्त्रों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में वस्त्रों का दान सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण होता है। अगर मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को ऊनी कपड़ों का दान किया जाए, तो इससे कुंडली से शनि और राहु के दोष समाप्त हो सकते हैं, यही नहीं कार्य में आ रही बाधाएं भी समाप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Adobe Stock
घी और कंबल का दान
साल 2025 में मकर संक्रांति पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में घी और कंबल का दान करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से जीवन में शुभता बनी रहती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें