Mahavir Jayanti 2026 Wishes: आज महावीर जयंती मनाई जा रही है। इस शुभ दिन पर देशभर के जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि, महावीर जयंती पर दान-दक्षिणा करने से जीवन में स्थितिरता आती है।
Mahavir Jayanti 2026 Wishes: पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ, दान व सुबह-सुबह प्रभात फेरी की जाती हैं। यही नहीं भगवान महावीर के संदेशों को याद करते हुए शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन संदेशों के जरिए भी अपनों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
सत्य-अहिंसा का डंका बजाया था महावीर ने
मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने
अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने
जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।