फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavir Jayanti 2025: कब है महावीर जयंती? यहां जानें सही तिथि और महत्व

Tue, 08 Apr 2025 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल महावीर जयंती किस दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
महावीर जयंती 2025 - फोटो : adobe stock
Mahavir Jayanti 2025 Date: भारत विविधता से भरा हुआ देश है जहां हर धर्म के पर्व और त्योहारों को पूरे श्रद्धा-भाव के साथ मनाया जाता है। इन्हीं महत्वपूर्ण पर्वों में एक है महावीर जयंती, जो विशेष रूप से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में जो उपदेश दिए, वे आज भी समाज को नैतिकता, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं इस साल महावीर जयंती किस दिन मनाई जाएगी।
 

Friday Astrology Remedies: शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

Astrology Tips: कड़ी मेहनत करने के बाद भी नहीं मिल रही है सफलता, इन ज्योतिषीय उपायों से जरूर मिलेगा लाभ

Dream Astrology: सपने में दिख रही हैं ये चीजें तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत, यहां जानें क्या है शुभ संकेत

विज्ञापन

2 of 5
महावीर जयंती 2025 की तिथि  - फोटो : Amar Ujala
महावीर जयंती 2025 की तिथि 
साल 2025 में महावीर जयंती का पर्व 10 अप्रैल, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। यह तिथि हिंदू पंचांग के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को आती है। पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 अप्रैल की रात 10:55 बजे होगी और इसका समापन 11 अप्रैल को सुबह 1:00 बजे होगा। इसी आधार पर 10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
महावीर जयंती 2025 - फोटो : adobe stock
धार्मिक महत्व
महावीर स्वामी ने अपने जीवन काल में अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इन पांच सिद्धांतों को पंच महाव्रत कहा जाता है, जो जैन धर्म की नींव हैं। भगवान महावीर के उपदेश आज भी इंसान को आत्मानुशासन, संयम और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

4 of 5
Mahavir Jayanti 2025 - फोटो : Amar Ujala
महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा, ध्यान, और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किए जाता है। इस अवसर पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें भगवान महावीर की मूर्ति को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
महावीर जयंती पर श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं और जैन ग्रंथों का पाठ करते हैं। इसके साथ ही अहिंसा और शाकाहार को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। महावीर जयंती न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह मानवता, शांति और नैतिक जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
 

Vastu Tips For Gifts: तोहफे में भूलकर भी न दें ये 5 चीजें, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं अशांति और मुश्किलें




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें