फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Bhajan: महाशिवरात्रि पर ज़रूर सुनें भगवान भोलेनाथ के ये भजन, सुनते ही शिवमय हो जाएगा मन

Wed, 26 Feb 2025 09:40 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri Bhajans: महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर यदि आप अपने मन को शिव भक्ति से भरना चाहते हैं, तो आप यहां भगवान शिव के प्रसिद्ध और प्रिय भजनों का आनंद ले सकते हैं और महाशिवरात्रि के पर्व का अनुभव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि भजन - फोटो : amar ujala
MahaShivratri Bhakti Songs: आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का पर्व भक्तों को भगवान शिव की अनंत शक्ति और करुणा से जोड़ने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है, जिसमें भजन गाने की महत्वपूर्ण परंपरा है। भगवान शिव के भजन उनकी भक्ति का अभिन्न हिस्सा माने जाते हैं, जो भक्तों को उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद करते हैं। इन भजनों में महादेव के विभिन्न रूपों और उनकी महिमा का वर्णन किया जाता है। इन भजनों को सुनने और गाने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, साथ ही व्यक्ति को कठिनाइयों का सामना करने का साहस भी प्राप्त होता है। आइए, यहां भगवान शिव के भजन हिंदी में सुनते हैं।

Mahashivratri Calendar 2025: 'शिव ही सत्य...शिव ही शक्ति, तस्वीरों में करें भोले भंडारी के दर्शन
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और घी चढ़ाने से क्या होता है लाभ
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि भजन - फोटो : Amar Ujala
भजन -1 शिव शंकर को जिसने पूजा
शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

भोले शंकर की पूजा करो,

ध्यान चरणों में इसके धरो,

हर हर महादेव शिव शम्भू,

हर हर महादेव शिव शम्भू ।|

डमरू वाला है जग में दयालु बड़ा,

दीन दुखियों का देता जगत का पिता,

सब पे करता है ये भोला शंकर दया,

सबको देता है ये आसरा ||

इन पावन चरणों में अर्पण,

आकर जो इक बार हुआ,

अंतकाल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ |

शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ ||

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,

वंदना इसकी करते है सब देवता,

इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,

शक्ति का दान पातें हैं सब ||

नाथ असुर प्राणी सब पर ही,

भोले का उपकार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

भोले शंकर की पूजा करो,

ध्यान चरणों में इसके धरो,

हर हर महादेव शिव शम्भू,

हर हर महादेव शिव शम्भू ||
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि भजन - फोटो : Amar Ujala
भजन 2- हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ 

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दूँ ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

जग का स्वामी है तू

अंतरयामी है तू

मेरे जीवन की अनमिट

कहानी है तू

तेरी शक्ति अपार

तेरा पावन है द्वार

तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार

धुल तेरे चरणों की ले कर

जीवन को साकार किया ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

मन में है कामना

और कुछ जानू ना

ज़िन्दगी भर करू

तेरी आराधना

सुख की पहचान दे

तू मुझे ज्ञान दे

प्रेम सब से करूँ ऐसा वरदान दे

तुने दिया बल निर्बल को,

अज्ञानी को ज्ञान दिया ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दूँ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ ||


 

4 of 5
महाशिवरात्रि भजन - फोटो : Amar Ujala
भजन 3- सुबह सुबह ले शिव का नाम 

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम

देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम, नील कंठ को कोटि प्रणाम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम
शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम

करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम, शिव के हाथों में परिणाम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम

शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम, मन को आएगा आराम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि भजन - फोटो : अमर उजाला

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा

ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय,
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय,

सत्य है ईश्वर शिव है जीवन,

सुन्दर ये संसार है तीनों लोक है

तुझमे तेरी माया अपरम्पार है

ओम नमः शिवाय नमो,
ओम नमः शिवाय नमो,

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

पार्वती जब सीता बन कर,

जय श्री राम के सम्मुख आई,

राम ने उनको माता कहकर,

शिव शंकर की महिमा गायी,

शिव भक्ति में सब कुछ सूझा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

तेरी जटा से निकली गंगा,

और गंगा ने भीष्म दिया है,

तेरे भक्तों की शक्ति ने,

सारे जगत को जीत लिया है,

तुझको सब देवोँ ने पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

ओम नमः शिवाय नमो |

ओम नमः शिवाय नमो |
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें