Mahashivratri Ke Upay: हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर में फरवरी या मार्च का महीना होता है। इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को बुधवार के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। मान्यता है कि यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन है, इसी तिथि पर उनका विवाह संपन्न हुआ था।
कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर अगर सच्चे भाव से उपवास किया जाए, तो मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं और जीवन में भी सुख-समृद्धि का वास होता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए और भी खास है, क्योंकि इस दिन शिव परिवार की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ता है। वहीं इस अवसर पर कुछ खास उपाय करने से आर्थिक समस्याएं भी समाप्त होती हैं और व्यापार में धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।