फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जपें भगवान भोलेनाथ के ये मंत्र और पाएं मनचाहा वरदान

Tue, 07 Feb 2023 12:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
Maha Shivratri Jaap Mantra: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा-अर्चना बहुत ही महत्वपूर्ण है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, ऐसी मान्यता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है और साथ ही सुख, संपत्ति और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।  महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर यदि आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते भगवान शिव के किस मंत्र को जपने से मिलेगा आपको मनचाहा वरदान प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : getty images
ॐ ऊर्ध्व भू फट् । ॐ नमः शिवाय । ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा ।
ॐ इं क्षं मं औं अं । ॐ प्रौं ह्रीं ठः ।
ॐ नमो नीलकण्ठाय । ॐ पार्वतीपतये नमः । ॐ पशुपतये नम:। 

इस मंत्र को महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष की माला लेकर 11 माला जपना चाहिए। इससे मन की हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : AmarUjala
ॐ अघोराय नम:
ॐ शर्वाय नम:
ॐ विरूपाक्षाय नम:
ॐ विश्वरूपिणे नम:
ॐ त्र्यम्बकाय नम:
ॐ कपर्दिने नम:
ॐ भैरवाय नम:
ॐ शूलपाणये नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ महेश्वराय नम:। 

इस मंत्र में भगवान के 10 नाम हैं जिन्हें जपने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्त होती है। इसे महाशिवरात्रि पर या प्रत्येक सोमवार जपा जा सकता है।
 

4 of 5
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्। 
इसे रुद्र गायत्री मंत्र कहा जाता है। इसे महाशिवरात्रि पर जपने से जिंदगी के सभी दुख दर्द दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lord shiva with goddess parvati
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय

इस मंत्र का जाप महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और काम में फोकस बढ़ता है। ये मंत्र आपको परेशानियों से भी मुक्त करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें